Violent Land Dispute Erupts in Chas Multiple FIRs Filed विवादित भूखंड के विवाद में भाजपा नेता समेत दूसरे पक्ष पर काउंटर केस दर्ज, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsViolent Land Dispute Erupts in Chas Multiple FIRs Filed

विवादित भूखंड के विवाद में भाजपा नेता समेत दूसरे पक्ष पर काउंटर केस दर्ज

विवादित भूखंड के विवाद में भाजपा नेता समेत दूसरे पक्ष पर काउंटर केस दर्ज विवादित भूखंड के विवाद में भाजपा नेता समेत दूसरे पक्ष पर काउंटर केस दर्जविवाद

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोTue, 3 June 2025 03:14 AM
share Share
Follow Us on
विवादित भूखंड के विवाद में भाजपा नेता समेत दूसरे पक्ष पर काउंटर केस दर्ज

चास मु0 पुलिस ने थाना के पास हाईवे से सटे कालापत्थर पंचायत की विवादित भूखंड को लेकर ताजा विवाद में परस्पर विरोधी प्राथमिकी दर्ज किया है। पहले पक्ष की ओर से भाजपा नेता दांतु कसमार निवासी लक्ष्मण नायक के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अशोक शर्मा, हीरालाल शर्मा, विशाल शर्मा, किंकर शर्मा, रमेश शर्मा, रोहन प्रमाणिक व विश्वजीत बनर्जी को आरोपी बनाया गया है। सूचक का कहना है कि वो रविवार शाम धनबाद जाने के क्रम में थाना के बगल में मामा के घर मिलकर धनबाद जाने के लिए हाईवे में खड़े कार की ओर जा रहे थे। इस बीच आरोपी रोककर गाली गलौज करते हुए ड्राइवर से मारपीट करने लगे।

आरोपियों उनका कुर्ता फाड़कर 21 सौ 50 रुपया व गले से 35 ग्राम का सोने का चेन छीन लिया। कार के डेसबोर्ड में रखा 20 हजार तीन सौ रुपया भी ले लिया। इसके बाद गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। वे वहां से किसी प्रकार जान बचाकर भागे। दूसरे पक्ष की ओर से अशोक शर्मा के शिकायत पर लक्ष्मण नायक व हीरालाल गोराई को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज किया गया है। सूचक का कहना है कि उन्होंने थाना के पास हाईवे से सेट जमीन खरीदा है रविवार शाम आरोपी अन्य सहयोगियों के साथ उक्त जमीन की मापी करवा रहे थे जब रुक कर उनसे पूछा तो गाली गलौज करते हुए हमला कर दिए। आरोपी लक्ष्मण नायक ने गले से सोने का चेन छीन लिया व दूसरे आरोपी ने जेब से आठ सौ रुपया निकाल लिया। हल्ला गुल्ला सुनने के बाद आसपास के लोग इकट्ठे होने लगे, तो आरोपी लक्ष्मण नायक कार में बैठकर फरार हो गया। आरोपी उनकी खरीदी हुई जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। भूमि पर पहले से विवाद चल रहा है और टाइटल सूट का मामला अदालत में लंबित है। इसी जमीन विवाद में हिंसक झड़प के कारण निवर्तमान थाना प्रभारी को आईजी ने निलंबित कर दिया था। पर विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन व सीओ कार्यालय की उदासीनता के कारण जमीन विवाद जिले में हिंसक रूप धारण करता जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।