Chaiwasa Protest on June 9 Jharkhand Revival Campaign to Encircle Sadar Block Office सदर अंचल अधिकारी कार्यालय का घेराव आज, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsChaiwasa Protest on June 9 Jharkhand Revival Campaign to Encircle Sadar Block Office

सदर अंचल अधिकारी कार्यालय का घेराव आज

चाईबासा में झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के तहत 9 जून को सदर अंचल कार्यालय का घेराव किया जाएगा। सभी लोग पूर्वाहन 9:30 बजे खूंटकट्टी मैदान के पास एकत्रित होंगे और पदयात्रा करते हुए कार्यालय पहुंचेंगे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 9 June 2025 04:43 AM
share Share
Follow Us on
सदर अंचल अधिकारी कार्यालय का घेराव आज

चाईबासा। झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान की ओर से 9 जून को सदर अंचल अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। पूर्वाहन 9: 30 बजे खूंटकट्टी मैदान के पास सभी लोग एकत्रित होंगे। यह जानकारी सदर प्रखंड पुनरुथान अभियान के अध्यक्ष सुरा पुरती ने दी। उन्होंने बताया कि वहीं से सदर अंचल कार्यालय के लिए उपायुक्त कार्यालय, टाटा कॉलेज, कोल्हान यूनिवर्सिटी, जैन कॉमर्स कॉलेज होते हुए पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे। अंचल कार्यालय का घेराव करने के क्रम में ही एनएच 75ई प्रस्तावित चाईबासा बाईपास से प्रभावित होने वाले रैयतों, मुंडा-मानकी और अभियान के नेतृत्वकारियों का संबोधन होगा। तैयारी बैठक में अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु,केंद्रीय महासचिव अमृत मांझी,जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पुरती,अभियान के संस्थापक सदस्य शैली शैलेंद्र सिंकु,अल्बिन एक्का,खूंटकट्टी रैयत रक्षा समिति के सचिव केदारनाथ कालुंडिया शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।