समर कैंप में बच्चों को मिला मिक्स मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण
चाईबासा में चल रहे मिक्स मार्शल आर्ट समर कैंप के दूसरे और तीसरे दिन बच्चों ने ताइक्वांडो का अभ्यास किया। 5 साल की उर्वी संध्या और 7 साल के अरब सागर जामुदा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सेंसाई विवेक खालको...

चाईबासा। सिंहभूम मार्शल आर्ट एकेडमी एवं आदिवासी उरांव समाज संघ के सहयोग से चल रहे "मिक्स मार्शल आर्ट समर कैंप के दूसरे एवं तीसरे दिन बच्चों ने ताइक्वांडो क्योंरोगी ( फाइट) का अभ्यास किया। इसमें बच्चों को मार्शल आर्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उर्वी संध्या (5 साल) एवं अरब सागर जामुदा (7 साल ) ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। सेंसाई विवेक खालको ने बताया कि वर्तमान समय में बच्चे बुरी आदतों के चुंगल में तेजी से जकड़ रहे हैं। खेल से जुड़कर बच्चे बुरी आदतों से छुटकारा पा सकते हैं और समर कैंप एक माध्यम है। यह कैंप चाईबासा मे दो स्थान मोचीसाईं एवं ताम्बो चौक में 3 जून तक चलेगी ।
कैंप में कराटे, ताइक्वांडो एवं बॉक्सिंग सिखाया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।