Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsEmergency Care for Raghunath Laguri Guardian of Guwa Martyrs Memorial
यूनियन ने बीमार देवरी को इलाज को सदर अस्पताल भेजवाया
गुवा में 1980 गोली कांड के शहीदों के स्मारक की देखरेख कर रहे रघुनाथ लागुरी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां झारखंड मजदूर यूनियन के सदस्य हेमराज सोनार ने बेहतर इलाज...
Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 9 June 2025 04:30 AM

गुवा। गुवा में 1980 गुवा गोली कांड में 11 आदिवासी शहीद हो गए थे। उसके बाद गुवा बाजार स्थित शहीद स्मारक की देवरी की जिम्मेदारी रघुनाथ लागुरी निभा रहे थे। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। लोगों ने उन्हें गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी सूचना झारखंड मजदूर यूनियन के सदस्य हेमराज सोनार को मिलने पर तुरंत ही अपने यूनियन के सदस्यों के साथ गुवा सेल अस्पताल पहुंच बीमार पड़े देवरी का हाल-चाल जान बेहतर इलाज के लिए जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन से संपर्क कर चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।