Warm Welcome for Retired Soldier Chokro Kudada in Chaibasa सेवानिवृत्त के बाद गांव पहुंचने पर हुआ स्वागत, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsWarm Welcome for Retired Soldier Chokro Kudada in Chaibasa

सेवानिवृत्त के बाद गांव पहुंचने पर हुआ स्वागत

चाईबासा में, नायक सूबेदार चोकरो कुदादा का पारंपरिक स्वागत किया गया। उन्होंने 24 वर्षों तक देश की सेवा की। मतकमहातु मुखिया जुलियाना देवगम की अगुवाई में ज्योति महिला समूह ने आरती उतारी और फूल-माला...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSat, 1 Feb 2025 05:07 PM
share Share
Follow Us on
सेवानिवृत्त के बाद गांव पहुंचने पर हुआ स्वागत

चाईबासा। भारतीय सैनिक के तीन बिहार रेजिमेंट, ग्वालियर से नायक सुबेदार पद से सेवानिवृत्त चोकरो कुदादा का चाईबासा पहुंचने पर मतकमहातु मुखिया जुलियाना देवगम की अगुवाई में ज्योति महिला समूह द्वारा गर्मजोशी से पारंपरिक आरती उतार कर और फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। सैनिक नायक सूबेदार चोकरो ने 24 वर्षों तक देश की सेवा किया। मूल रूप से उलीजारी निवासी सैनिक का मतकमहातु स्थित उनके नवनिर्मित आवास तक कमारहातु के सामु देवगम,महेन्द्र देवगम,राज देवगम की सांस्कृतिक दल की नेतृत्व में मांदल-मृदंग की धुन पर महिला समूह ने सामूहिक नृत्य के साथ लाया गया। सेवानिवृत्त सैनिक चोकरो के साथ आए गंजिया निवासी सैनिक सोंगा आल्डा का भी स्वागत किया गया।मौके पर मुखिया जुलियाना देवगम ने कहा कि सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर हमारा अमन-चैन के लिए देश की सेवा करते हैं। देश की कठिन सेवा पूरा करने के बाद अपने समाज के परिवेश में लौटने पर इनका स्वागत करना हमारा कर्तव्य बनता है। स्वागत कार्यक्रम में सैनिक की धर्मपत्नी जानकी कुदादा,सुरजा देवगम,अभय चंद्र देवगम,वीर सिंह गोप,शिमलन देवगम, सुमित्रा पाड़ेया,बालेमा देवगम,मरियम सिंकू,सविता बिरुवा समेत काफी संख्या में मुहल्ले के महिला-पुरूष एवं युवा मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।