झामुमो प्रखंड कमेटी का विस्तार शाकिर बने अध्यक्ष व राजेश बने सचिव
मधुपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक में मंत्री हफीजुल हसन ने सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का राज्य निर्माण में बड़ा योगदान है और गरीबों के लिए कई योजनाएं लागू की...

मधुपुर,प्रतिनिधि। केला बगान स्थित मंत्री आवास परिसर में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा मधुपुर प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि सह सूबे के केबिनेट मंत्री हफीजुल हसन मौजूद रहे। मौके पर मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबुती सहित सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दिया। उन्होंने कहा की राज्य निर्माण में बुजुर्गों का बहुत बड़ा योगदान है। गुरुजी शीबू सोरेन के संघर्ष के बाद वर्ष 2000 में झारखंड अलग राज्य बना। तभी लोगों की नासमझी के कारण हम लोग सत्ता से अलग रहे। काफी मशक्त के बाद वर्ष 2019 से 2024 तक हेमंत सोरेन ने राज्य की बागडोर संभाली है।
इस दौरान जो विकास का कार्य हुआ वैसा काम किसी राज्य में नहीं हुआ। कहा कि 40 वर्ष संघर्ष करने में लगा है अब 40 वर्ष राज्य करना है। कहा गरीबों का काम करना होगा। वर्तमान में काम के बदौलत और आपके आशीर्वाद से मैं मंत्री बना। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, बिजली बिल माफी योजना से गरीबों को बड़ी राहत मिली है। पेयजल की समस्या का समाधान होगा। इसके अलावे कई योजना है, जिसे घर-घर तक पहुंचाना है। एक नई योजना चालू किया जाएगा जिसमें परिवार के किसी व्यक्ति के मृत्यु होने पर घर के सभी नाबालिग को चार हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। कहा कि लोगों की छोटी छोटी समस्या समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार को प्रखंड में जनता दरबार लगाया जा रहा है। हाजी साहब के कार्यो को आज भी लोग याद करते है। कहा की महीने में एक प्रखंड का जायजा लिया जाएगा। पेयजल , नाली, सड़क समेत सभी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होगा। उन्होंने कहा एक बेहतर मधुपुर बनाने का सपना है। कार्यकर्ताओं को सिस्टम के साथ ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की जरुरत है। मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी को ठीक किया जा रहा है। प्रखंड कमेटी विस्तार में कौन-कौन हुए शामिल रविवार को मधुपुर प्रखंड कमेटी का विस्तार हुआ। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष शाकिर, उपाध्यक्ष लखन किस्कू , जयनुदिन खा, गंगा दास, विनोद वर्मा, संतोष दास। सचिव राजेश सोरेन तथा संगठन सचिव प्रभु हांसदा, टिकू दास , संजय मडईचा, नसीम अंसारी को बनाया गया। संयुक्त सचिव के लिए चिरागुद्दीदीन अंसारी, रूबी लाल मारंडी, चन्द्र किशोर दास, इसाह अंसारी , सिद्धिकी अंसारी , शाकिब खां, बाबुराम टुडू को मनोनीत किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप मे गुरुदयाल यादव व सबदर शाहील तथा कोषाध्यक्ष के लिए कलीमुद्दीन शेख को मनोनीत किया गया है। इसके अलावे 35 लोगों का कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। कौन-कौन थे उपस्थित इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेता हाजी रशीद , जिलाध्यक्ष संजय शर्मा , जिला उपाध्यक्ष राजेश सोरेन , दिनेश्वर किस्कू , तेजनारायण वर्मा , आबूतालिब अंसारी , जैनुदिन खां, मरियम टुडू , प्रकाश मंडल , नगर अध्यक्ष अलताफ हुसैन समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।