सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय वृद्ध गंभीर
सारठ, देवघर के मुख्य सड़क एनएच 114 ए पर खेरबनी गांव के पास 60 वर्षीय बद्री मंडल को ट्रक ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह अपनी बाइक से बेटी के घर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद उन्हें सारठ सीएचसी ले जाया...

सारठ,प्रतिनिधि। सारठ देवघर मुख्य सड़क एनएच 114 ए पर खेरबनी गांव के समीप ट्रक के धक्के से 60 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में घटना स्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि करौं थाना क्षेत्र के बसकुपि गांव निवासी 60 वर्षीय बद्री मंडल अपनी बाइक से बेटी घर कोल्हड़िया गांव जा रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने उन्हें धक्का मार कर घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो कर बेहोश हो गया। जिसके बाद आसपास कें लोगों ने बेहोशी की हालत में तत्काल उसे उठाकर सारठ सीएचसी ले गया।
जहां पर ऑन ड्यूटी डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के देवघर भेज दिया। इधर घटना की सुचना मिलते ही सारठ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर दुर्घटना में शामिल ट्रक व बाइक को जब्त कर थाना ले आयी है। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।