झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर,आईएएएस अफसर फंस रहे : बाबूलाल
फोटो गोपाल जी कोयला-बालू के बाद शराब में भी घोटाला,सीबीआई जांच कराएं मुख्यमंत्री सीएम पर

धनबाद। झारखंड में कोयला,बालू के बाद शराब में भी बड़ा घोटाला है। भ्रष्टाचार चरम पर है। एक-एक कर आईएएस अफसर फंसते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भी जेल जा चुके हैं। यह बात शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। बाबूलाल बोले कि शराब घोटाले में एसीबी ने आइएएस अधिकारी व पूर्व उत्पाद सचिव विनय चौबे की गिरफ्तारी की है। यह गंभीर मामला है। मुख्यमंत्री सीबीआई जांच कराएं। सीबीआई जांच से क्यों डर रहे हैं। झारखंड में शराब घोटाला बड़ा है। सिर्फ एसीबी की कार्रवाई भर से लीपापोती नहीं होनी चाहिए। बड़े दोषियों को छिपाने के लिए विभाग के कुछ अधिकारियों की गिरफ्तारी कर लीपापोती करने की कोशिश हो रही है।
बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के डीजीपी को लेकर भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाने पर लिया। कहा कि डीजीपी को मुख्यमंत्री क्यों पद पर रखे हुए हैं। डीजीपी को अविलंब हटाया जाना चाहिए। डीजीपी नियमविरुद्ध पद पर बने हुए हैं। मरांडी बोले कि झारखंड में विकास के कार्य ठप हैं। जनता परेशान है। आयोग आदि के कई पद खाली हैं। जनता शिकायत करे तो कहां करे। अपराध की घटनाएं बढ़ी है। बाबूलाल मरांडी शुक्रवार देर शाम धनबाद पहुंचे। शनिवार को अंबेडकर स्कूल ऑफ मार्शल ऑर्ट की ओर से आयोजित अखंड कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मौके पर महानगर अध्यक्ष सरवन राय, महामंत्री मानस प्रसून, भाजयुमो के अध्यक्ष नित्यानंद मंउल सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।