Trade Unions to Decide on May 20 Strike After Ceasefire Review 20 मई की हड़ताल होगी या नहीं फैसला 15 को, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsTrade Unions to Decide on May 20 Strike After Ceasefire Review

20 मई की हड़ताल होगी या नहीं फैसला 15 को

धनबाद में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल पर निर्णय 15 मई को लिया जाएगा। सीजफायर के बाद की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। कुछ यूनियन नेता हड़ताल के पक्ष में हैं, जबकि अन्य मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 14 May 2025 05:10 PM
share Share
Follow Us on
20 मई की हड़ताल होगी या नहीं फैसला 15 को

धनबाद। ट्रेड यूनियनों की 20 मई को पूर्व घोषित हड़ताल होगी या नहीं इसपर निर्णय 15 मई को लिया जाएगा। सीजफायर के बाद की स्थिति की समीक्षा कर निर्णय लिया जाएगा। यूनियन सूत्रों ने बताया कि सीजफयर के बाद देश में जनमानस की भावना को देखते हुए पूरी संभावना है कि फिलहाल हड़ताल को टालने की संभावना है। बैठक में गैर बीएमएस यूनियनों के फेडरेशन के नेता शामिल होंगे। पूर्व से ही बीएमएस इस हड़ताल से अलग है। अंदरखाने जो जानकारी है उसके अनुसार ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद नौ मई को ट्रेड यूनियन नेताओं ने आपस में फोन पर बातचीत कर हड़ताल स्थगित करने का निर्णय ले लिया था।

सिर्फ आधिकारिक घोषणा होनी बाकी थी। अचानक सीजफायर के बाद स्थिति बदली। कुछ यूनियन नेता हड़ताल पर जाने के पक्ष में हैं तो कुछ मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए हड़ताल को कुछ समय टालने के पक्ष में हैं। अब 15 मई को बैठक के बाद यूनियनें अपनी स्थिति हड़ताल को लेकर स्पष्ट करेंगी। मालूम हो केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का 18 मार्च 2025 को आयोजित कनवेंशन में 20 मई को एक दिनी हड़ताल का निर्णय लिया गया था। कोल सेक्टर में सक्रिय यूनियन भी हड़ताल की तैयारी में हैं। बीएमएस को छोड़ दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया है। कोल सेक्टर में भी हड़ताल की तैयारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।