9-Day Ram Katha Yagna in Saraiyahat Devotees Thrilled by Ravishankar Thakur s Narration रामकथा नवपरायण महायज्ञ में कथा सुनने पहुंचे लोग, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka News9-Day Ram Katha Yagna in Saraiyahat Devotees Thrilled by Ravishankar Thakur s Narration

रामकथा नवपरायण महायज्ञ में कथा सुनने पहुंचे लोग

सरैयाहाट, प्रतिनिधि।सरैयाहाट बाजार स्थित ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में 9 दिवसीय रामकथा नवपरायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमें कथा के तीसरे दिन अय

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSun, 8 June 2025 02:04 AM
share Share
Follow Us on
रामकथा नवपरायण महायज्ञ में कथा सुनने पहुंचे लोग

सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट बाजार स्थित ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में 9 दिवसीय रामकथा नवपरायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमें कथा के तीसरे दिन अयोध्या से आए कथा वाचक रविशंकर ठाकुर के द्वारा अपने प्रवचन में सती का जन्म पुनः पार्वती के रूप में, कामदेव दहन व शिव विवाह की कथा सुन श्रद्धालु काफी आनंदित हो रहे थे। कहा कि जब शिव और पार्वती का विवाह होने वाला था तो एक बड़ी सुंदर घटना हुई। उनकी शादी बहुत ही भव्य पैमाने पर हो रही थी। इससे पहले ऐसी शादी कभी नहीं हुई थी। उनकी शादी में बड़े से बड़े और छोटे से छोटे लोग शामिल हुए।

सभी देवता तो वहां मौजूद थे ही, साथ ही असुर भी वहां पहुंचे। आम तौर पर जहां देवता जाते थे, वहां असुर जाने से मना कर देते थे और जहां असुर जाते थे, वहां देवता नहीं जाते थे। आगे कहा कि पर्वत राज हिमालय की घोर तपस्या के बाद उनके घर अवतरित माता पार्वती बचपन से ही बाबा भोलेनाथ की अनन्य भक्त हुई। एक दिन पर्वतराज के घर महर्षि नारद पधारे और उन्होंने भगवान भोलेनाथ के साथ पार्वती के विवाह का संयोग बताया। रामकथा श्रवण के लिए लोग आसपास गांव सहित दुर दराज से लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पंडाल श्रद्धालू से खचाखच भरा रहता है। जिसमें महिलाओं की संख्या काफी रहती है। विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए कमेटी के सदस्य काफी सहयोग कर रहे हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन की गश्ती बराबर हो रही है। कथा स्थल के समीप श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।