Dumka Administration Launches Anti-Encroachment Drive to Clear Streets शहर में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsDumka Administration Launches Anti-Encroachment Drive to Clear Streets

शहर में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

दुमका शहर में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। यह अभियान टीन बाजार चौक से थाना रोड तक चला, जहां अव्यवस्थित दुकानों और अतिक्रमण को हटाया गया। कई दुकानों पर जुर्माना भी लगाया गया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSun, 15 June 2025 03:48 AM
share Share
Follow Us on
शहर में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान टीन बाजार चौक से लेकर थाना रोड और अन्य क्षेत्रों में चलाया गया। इस दौरान अव्यवस्थित दुकानों और अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान सामान जब्त किए गए। वही अवैध रूप से संचालित कई दुकानों को हटाया गया और उन पर जुर्माना की वसूली की गई। इस दौरान जिला प्रशासन टीम की और से मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाकर दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गई। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान चलाया। अभियान में दुमका अंचल अधिकारी अमर कुमार, दुमका जिला परिवहन पदाधिकारी जयप्रकाश करमाली, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सीतांशु खालखो, दुमका आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।