Dumka Police Unveils Gopinath Murmu Murder Case Two Arrested गोपीनाथ मुर्मू हत्या के चार माह बाद पुलिस ने किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsDumka Police Unveils Gopinath Murmu Murder Case Two Arrested

गोपीनाथ मुर्मू हत्या के चार माह बाद पुलिस ने किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

दुमका पुलिस ने गोपीनाथ मुर्मू हत्या कांड का चार महीने बाद खुलासा किया है। दो हत्यारों मुन्ना रविदास और बाबुधन हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने अपने गुनाह को कबूल किया। हत्या के बाद शव को...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाThu, 12 June 2025 05:11 AM
share Share
Follow Us on
गोपीनाथ मुर्मू हत्या के चार माह बाद पुलिस ने किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

दुमका। गोपीनाथ मुर्मू हत्या कांड का खुलासा दुमका की पुलिस ने चार महीने के बाद कर दिया है। इस मामले में दो हत्यारे की गिरफ्तारी हुई है। दोनों हत्यारे ने अपने गुनाह को कबूल भी कर लिया है। बुधवार की देर शाम में दुमका के पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत में गोपीनाथ मुर्मू हत्या कांड का खुलासा करते हुए बताया कि यह घटना रानेश्वर के तिलाबनी गांव में हुई थी। हत्या के बाद साक्ष्य को छुपाने की दृष्टिकोण से शव को पुआल की ढेर में छुपा दिया गया था। इस मामले में मृतक की पत्नी सोनामुनी मरांडी के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

एसपी ने बताया कि 11 फरवरी 2025 को उसकी पत्नी ने अपने पति गोपीनाथ मुर्मू के लापता होने की सनहा रानेश्वर थाना में दर्ज करायी थी। इसी बीच 15 फरवरी को गोपीनाथ मुर्मू का शव तिलाबनी गांव में बोधी मुर्मू के खमार पुआल की ढेर से बरामद किया गया था। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक इकुद डुंगडुंग के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के विश्लेसन के आधार पर छापेमारी कर कांड का उद्भेदन करते हुए 11 जून 2025 को कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त मुन्ना रविदास को गिरफ्तार किया गया। उसने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया गया कि उसे एवं उसके दोस्त बाबुधन हेम्ब्रम को ठाकुरपुरा खादान में गोपीनाथ मुर्मू की मुलाकात हुई थी। आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि गोपीनाथ मुर्मू एक खदान में मुंशी था। उसी के कहने पर दोनों को खदान में काम नहीं दिया गया था। खदान में काम नहीं मिलने पर दोनों आक्रोशित हो गया था और गोपीनाथ मुर्मू की हत्या की योजना बना डाली। इसी आक्रोश में अप्राथमिकी अभियुक्त मुन्ना रविदास एवं बाबुधन हेम्ब्रम ने 8 फरवरी को सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोपीनाथ मुर्मू की हत्या कर दी और शव को पुआल की ढेर में छिपा गया था। 15 फरवरी को शव को पुलिस ने बरामद किया था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयोग किए गए लाठी को बरामद कर लिया गया है। मृतक के मोबाइल से ही मैसेज कर 5 लाख रुपए की मांगी थी फिरौती एसपी ने बताया कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद मृत के मोबाइल से ही उसकी पत्नी को मैसेज भेजकर 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। उन्होंने बताया कि मैसेज में दोनों ने उसके पति की हत्या कर देने की धमकी भी दी थी। 5 लाख फिरौती की रकम जुगाड़ करना गरीब परिवार वालों के बस की बात नहीं थी। मृतक के भाई ने उक्त मैसेज को रानेश्वर थाना की पुलिस को दिखाया था। हत्यारों ने गोपीनाथ की लाठी-डंडे से हत्या दी थी। गोपीनाथ रानेश्वर थाना क्षेत्र के पारपलसा गांव का निवासी था। गिरफ्तार अभियुक्त मुन्ना रविदास (उम्र 32 वर्ष), पिता-सुदेव रविदास, बाबुधन हेम्ब्रम (उम्र 35 वर्ष), पिता- मताल हेम्ब्रम, दोनों ग्राम-तिलाबनी, थाना-रानेश्वर, जिला-दुमका टीम में शामिल सदस्य इकुद डुंगडुंग, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक अमित कुमार लकड़ा, थाना प्रभारी, शिकारीपाड़ा थाना, पुलिस अवर निरीक्षक बलराम कुमार सिंह, थाना प्रभारी, रानेश्वर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश कुमार, रानेश्वर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक विशाल खालखो, रानेश्वर थाना,आरक्षी लक्ष्मण भगत आदि शामिल थे। फोटो-11दुमका-63,कैप्सन-हत्या के आरोपी पुलिस के गिरफ्त में और पत्रकारों के साथ बातचीत करते एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार व अन्य अधिकारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।