Girls Excel in Jharkhand Intermediate Arts Exam Empowerment Through Education संताल के जामताड़ा को छोड़ सभी जिलों में इंटर आर्ट्स में लड़कियों ने मारी बाजी, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsGirls Excel in Jharkhand Intermediate Arts Exam Empowerment Through Education

संताल के जामताड़ा को छोड़ सभी जिलों में इंटर आर्ट्स में लड़कियों ने मारी बाजी

दुमका में लड़कियों ने इंटर आर्ट्स परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है, जहां दुमका जिला में लड़कियों का रिजल्ट 94.53 प्रतिशत रहा। सरकार के बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के सकारात्मक प्रभाव से लड़कियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSun, 8 June 2025 02:05 AM
share Share
Follow Us on
संताल के जामताड़ा को छोड़ सभी जिलों में इंटर आर्ट्स में लड़कियों ने मारी बाजी

दुमका। केंद्र सरकार के बेटी पढ़ाव बेटी बचाओ अभियान के साथ साथ लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाए जाने को लेकर राज्य सरकार की ओर से लगातार उठाए साकारात्मक कदम का नतीजा है कि इस बार इंटर आर्ट्स की परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन की है। बाल विवाह से बचने व शिक्षा को अपना कर अपने दम पर अपने पैरों पर खड़े होने को लेकर कई स्वंय सेवी संस्थाओं के संताल के क्षेत्र में चलाए गए अभियान का भी नतीजा रहा कि खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की बच्चियों का बेहतर रिजल्ट रहा। संताल परगना की अगर बात करें तो केवल जामताड़ा को छोड़ दें तो बाकी सभी जिलों में इंटर आर्ट्स में लड़कियों ने मारी बाजी है।

जामताड़ा जिला में लड़कियों से आगे लड़कों का 94.39 प्रतिशत रहा रिजल्ट रहा है। जबकि लड़कियों का रिजल्ट 93.84 प्रतिशत रहा है। वहीं उपराजधानी दुमका की अगर बात करें तो दुमका जिला में सबसे ज्यादा लड़कियों का 94.53 प्रतिशत रिजल्ट रहा। जबकि 93.73 प्रतिशत लड़के सफल रहे। इसी तरह देवघर जिला में लड़कियों का 94.07 प्रतिशत रिजल्ट रहा। जबकि 92.20 प्रतिशत लड़के सफल रहे। गोड्डा जिला में लड़कियों का 90.58 प्रतिशत रिजल्ट रहा। जबकि 88.21 प्रतिशत लड़के सफल रहे। पाकुड़ जिला में लड़कियों का 93.04 प्रतिशत रिजल्ट रहा। जबकि 91.60 प्रतिशत लड़के सफल रहे। वहीं साहिबगंज जिला में लड़कियों का 93.19 प्रतिशत रिजल्ट रहा। जबकि 90.98 प्रतिशत लड़के सफल रहे। शिक्षा के मामले में महिलाओं में काफी आई हैं जागरूकता सफलता के इन आंकडों पर गौर करें तो साफ है कि राज्य के संताल परगना जैसे क्षेत्र में शिक्षा के मामले में महिलाओं के बीच खास कर काफी जागरूकता आई है। एक दशक पहले की की अगर बात करें तो खास कर मुस्लिम क्षेत्रों व पिछड़े क्षेत्रों में लड़कियों को घर से दूर उच्च शिक्षा के लिए अभिभावक भेजने में रूची कम दिखाते थे। अब स्थिति काफी कुछ बदल गया है। अब घर की महिलाएं ही आगे बढ़ अपनी बच्चियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए हमेशा से प्रयत्नशील रहती है। संताल के जिलों का इंटर आर्ट्स रिजल्ट के आंकड़ों पर एक नजर जिला लड़का (प्रतिशत में) लड़की (प्रतिशत में) कुल प्रतिशत दुमका 93.73 94.53 94.16 जामताड़ा 94.39 93.84 94.08 देवघर 92.20 94.07 93.24 गोड्डा 88.21 90.58 89.56 पाकुड़ 91.60 93.04 92.42 साहिबगंज 90.98 93.19 92.23 विद्यालयों में लड़कियों की उपस्थिति लड़कों की तुलना में अधिक रही है। जिसके परिणामस्वरूप परीक्षा में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियां शिक्षा में अधिक रुचि ले रही हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। दुमका जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव की ओर संकेत करती है, जो आने वाले समय में और भी बेहतर परिणाम दे सकती है। भूतनाथ रजवार जिला शिक्षा पदाधिकारी दुमका इंटरमीडिएट के परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया है। जिला और राज्य में भी लड़कियां अपना परचम लहराया है। शिक्षक लड़कियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं जिससे वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। यह बदलाव समाज, राज्य व देश को आगे बढ़ाने में काफी मदद करेगी। डॉ अश्विनी कुमार यादव झारखंड अधिविद्य परिषद के ओएसडी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।