BJP Organizes Tiranga Yatra to Honor Soldiers After Pahalgam Attack भारतीय सेना ने आतंकी कैंपों को पाकिस्तान में घुसकर नेस्तनाबूद किया : भाजपा, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsBJP Organizes Tiranga Yatra to Honor Soldiers After Pahalgam Attack

भारतीय सेना ने आतंकी कैंपों को पाकिस्तान में घुसकर नेस्तनाबूद किया : भाजपा

फोटो संख्या प्रताप दो- जानकारी देते जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम आयोजन करने

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाWed, 14 May 2025 12:05 AM
share Share
Follow Us on
भारतीय सेना ने आतंकी कैंपों को पाकिस्तान में घुसकर नेस्तनाबूद किया : भाजपा

गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया है। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले को लेकर भारतीय सेना ने आतंकी कैंपों को पाकिस्तान में घुसकर नेस्तनाबूद करने का काम किया। उसे लेकर 16 मई शुक्रवार को तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन सुबह आठ बजे काली स्थान (चिनियां मोड़) से मझिआंव मोड़ तक किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सभी सामाजिक संगठन के लोग, छात्र, युवा, व्यवसायी व महिला सहित सभी राष्ट्रवादी लोगों को आमंत्रित किया गया है। उक्त संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की पराक्रम शौर्य ने विश्व के मानचित्र पर देश का दबदबा कायम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकियों को पाकिस्तान में घुसकर मारने के लिए सेना को खुली छूट दे रखी है। उसके परिणामस्वरूप देश के जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपों को बर्बाद करने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में भारत का सैन्य प्रणाली काफी मजबूत हुआ है। विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव सेना के सम्मान में खड़े रहते हैं। पहलगाम हमले को लेकर भारत की सेना और मोदी सरकार ने पाकिस्तान को औकात में लाने का काम किया है। विश्व में भारत का डंका बज रहा है, पाकिस्तान गिड़गिड़ा रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजबूत इरादा और सेना का शौर्य पराक्रम ने विश्व के मानचित्र पर भारत का मस्तक ऊंचा किया है। देश का बच्चा बच्चा गर्व कर रहा है। आपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में जलजला लाया है। विश्व में भारत का ताकत दिखा है। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मथुरा पासवान, मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, कंचन पांडेय, प्रभात तिवारी, अरुण तिवारी, विकास तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।