छत्रपति मैदान में मनमानी का हो रहा प्रयास: धर्म रक्षा वाहिनी
जिला प्रशासान से तत्काल कार्रवाई की मांग बुधवार को धर्म रक्षा वाहिनी और बजरंग दल के लोगों ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विशेष समुदाय के लोगों

गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा में बुधवार को धर्म रक्षा वाहिनी और बजरंग दल के लोगों ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विशेष समुदाय के लोगों की ओर से ऊंचरी स्थित छत्रपति शिवाजी मैदान को कर्बला का मैदान कहने और 15 एकड़ से अधिक भूमि पर अवैध कब्जे की नियत से गड्ढा खोदने पर आपत्ति जताई है। साथ ही जिला प्रशासन से उक्त मैदान को लेकर कार्रवाई की मांग की है। बस स्टैंड स्थित श्री कृष्ण गोशाला परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में संघ के लोगों ने कहा कि उक्त भूमि सार्वजनिक भूमि है। वहां संघ की शाखा लगती थी। शरद पूर्णिमा के दिन रात में वहां हजारों की संख्या में हिन्दू समाज के लोग खेलकूद व प्रसाद के रूप में खीर का सेवन करते थे।
वहां गाय दांड़ का मेला लगता था। उसके बाद भी वह कर्बला का मैदान कब से हो गया। आरोप लगाया कि विशेष समुदाय द्वारा जब वहां नमाज पढ़ना शुरू किया तो हिन्दूओं की शिकायत पर उच्च न्यायालय द्वारा उक्त भूमि को जब्त कर लिया गया। वहां केवल एक ही दिन मुहर्रम का मेला के लिए छूट दी गई। बाकी दिन उक्त भूमि पर जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई। न्यायालय के आदेश पर अमल के लिए देख रेख के लिए गढ़वा थाना प्रभारी को न्यायालय ने रिसीवर नियुक्त किया है जो अब तक लागू है। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों से ऊंचरी मस्जिद के लाउडस्पीकर से ऐलान कर छत्रपति शिवाजी मैदान में जनाजे की नमाज पढ़ी जा रही है। उसपर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए। गलत बयानी कर जो लोग साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं उनपर कानूनी कार्रवाई तुरंत प्रभाव से की जाए। मौके पर धर्म रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार दीपक सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।