शिक्षक और कर्मचारी करेंगे पौधारोपण
गढ़वा में झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन के आह्वान पर गुरुवार को पर्यावरण दिवस पर सभी शिक्षक और कर्मचारी अपने कर्म स्थलों या घर पर एक पौधा लगाएंगे। यह पौधा पुरानी पेंशन की खुशी में लगाया...

गढ़वा। झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह के आह्वान पर गुरुवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य के समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों के द्वारा अपने-अपने कर्म स्थलों या घर पर पुरानी पेंशन के नाम पर एक पौधा लगाने का कार्य किया जायेगा। उक्त बाबत झारोटेफ जिला ईकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर सभी कर्मचारी व शिक्षक वृंद पुरानी पेंशन प्राप्त होने की ख़ुशी में पुरानी पेंशन के नाम एक पौधा लगायेंगे। यह पौधा हमें पुरानी पेंशन का याद दिलाएगा। इसे सहेज कर सुरक्षित रखने की जरूरत है।
साथ ही अपने आस पास के पर्यावरण भी प्रकृतिमय रहेगा। पूरे राज्य में कल एक साथ लगभग लाखों पौधे कर्मचारियों एवं शिक्षकों के द्वारा लगाए जाएंगे जो एक रिकॉर्ड बनेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।