Tribute to Birsa Munda on Death Anniversary Community Honors Legacy तोरपा में शहादत दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया गया नमन, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsTribute to Birsa Munda on Death Anniversary Community Honors Legacy

तोरपा में शहादत दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया गया नमन

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि सोमवार को सादगी से मनाई गई। तोरपा में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने भगवान बिरसा के मार्ग पर चलने का संकल्प...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाMon, 9 June 2025 09:52 PM
share Share
Follow Us on
तोरपा में शहादत दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया गया नमन

तोरपा, प्रतिनिधि। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि सोमवार को सादगी से मनायी गयी। तोरपा एनएचपीसी गेट के समीप स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी गयी। माल्यार्पण करने वालों में जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, प्रमुख रोहित सुरीन, उपप्रमुख संतोष कुमार कर, दीपक तिग्गा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, प्रदीप केसरी, जयदीप तोपनो आदि शामिल थे। इस मौके पर रुबेन तोपनो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का दिन है। भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए उलगुलान किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।