Celebration of Rahul Gandhi s 55th Birthday by Congress in Musabani प्रखंड कांग्रेस ने मनाया केक काटकर राहुल गांधी का 55 वा जन्मदिन, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsCelebration of Rahul Gandhi s 55th Birthday by Congress in Musabani

प्रखंड कांग्रेस ने मनाया केक काटकर राहुल गांधी का 55 वा जन्मदिन

मुसाबनी में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह के नेतृत्व में राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर केक काटा गया और सभी ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। संजय शाह ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाThu, 19 June 2025 02:16 PM
share Share
Follow Us on
प्रखंड कांग्रेस ने मनाया केक काटकर राहुल गांधी का 55 वा जन्मदिन

मुसाबनी। प्रखंड कांग्रेस कमेटी कार्यालय मुसाबनी नंबर 3 में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह के नेतृत्व में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 55 वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उनकी तस्वीर के सामने कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह ने केक काटा, इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को केक खिलाकर राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना किया, एवं सभी ने मुबारकबाद दी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जो नेता प्रतिपक्ष भी हैं, वह और पूरी कॉंग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में देश में गरीबों दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों के उत्थान एवं उनके समस्याओं के निदान के लिए काम कर रही है, और जहां-जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है वहां हर तबके के लिए विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारे नेता राहुल गांधी देश का नेतृत्व करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण चंद्र बाग, मोहम्मद मुस्तकीम, आर मेरी दास, राजेंद्र पासवान, मोहम्मद इब्राहिम, एंथोनी बास्टिन, संजय गुप्ता, पारतीनाथन, वर्षा दास, नामिता अधिकारी आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।