प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया में मनाया गया परिवार कल्याण दिवस
बहरागोड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया में परिवार कल्याण दिवस मनाया गया। इस दौरान योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार दास ने दंपतियों को...
बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया में रीता महतो की अध्यक्षता में परिवार कल्याण दिवस मनाया गया। इस दौरान मानुषमुड़िया तथा सिजुया गांव के योग्य दंपति लाभुकों को परिवार नियोजन की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार दास ने दंपतियों को बताया कि शादी के दो साल बाद पहला बच्चा तथा दूसरा बच्चा तीन साल बाद होने से जच्चा बच्चा दोनों के स्वस्थ एवं सेहतमंद रहते हैं। उन्होंने दो बच्चों के बाद बंध्याकरण करवाने की जानकारी दी। इस दौरान योग्य दंपति वर्षा साधु, पार्वती गोप, शकुन्तला बास्के, रेखा गिरि, अनु कालिंदी,लक्ष्मी कालिंदी, सोनिया मुर्मू को पुरस्कार देकर प्रत्साहित किया गया।
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार दास ने इसका प्रचार प्रसार ग्रामीण क्षेत्र में करने का निर्देश दिया गया। ताकि अधिक से अधिक लोग इसके बारे में जानकारी हो सके।मौके पर एएनएम सुप्रिया भोल,पापीया भोल, हिमांशु महतो, चिनमय नायक, प्रशांत मंडल बासुदेव साव, सहिया शांति मंडल कृष्णा भोल, मीरा मंडल आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।