Flooding Disrupts Jharkhand-Bengal Connectivity at Satgurum Nala झारखंड बंगाल संपर्क टुटा सीमा बंद,सातगुरूम नाला 5 फीट उपर से बह रहा पानी, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsFlooding Disrupts Jharkhand-Bengal Connectivity at Satgurum Nala

झारखंड बंगाल संपर्क टुटा सीमा बंद,सातगुरूम नाला 5 फीट उपर से बह रहा पानी

झारखंड बंगाल सीमा को जोड़ने वाले सातगुरुम नाला में पानी ओवरफ्लो होने से संपर्क टूट गया है। इससे किसान और अन्य लोगों का आना-जाना पूरी तरह बंद हो गया है। लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया और पुल के...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाThu, 19 June 2025 02:10 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड बंगाल संपर्क टुटा सीमा बंद,सातगुरूम नाला 5 फीट उपर से बह रहा पानी

गालूडीह। झारखंड बंगाल सीमा को जोड़ने वाली सातगुरुम नाला में पानी ओवरफ्लो बहने से झारखंड बंगाल का संपर्क टुट गया जिससे आवागमन पुरी तरह ठप पड़ गया। जिसके चलते किसान सहित अन्य लोगों का आना-जाना पुरी तरह बंद हो गया है। कुछ लोगों की मानें वह पुल टुटने का भी दावा कर रहे हैं। बता दें कि सातगुरुम नाला झारखंड बंगाल को जोड़ने वाली मुख्य पुल है जो जमीन से लगभग 10 फीट उपर है इसके साथ ही मात्र 15 फीट चौड़ी है। लेकिन आस पास के सभी पहाड़ों का पानी इसी नाला से बह कर जाता है। लगातार बारिश होने से पहाड़ों का पानी उतरने से पुल डुब गया और लगभग 5 फ़ीट उपर से पानी बहने लगा।इधर

लगातार बारिश के बाद जलस्तर बढ़ जाने से बराज डैम के सभी फाटक खोल दिए गए। पानी रूद्र रूप धारण कर बह रहा है।इधर एफ्लकस बांध का कार्य कर रहे कंपनी के कार्यस्थल तक पानी पहुंच गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।