सादे समारोह में मनाया गया पूर्व विधायक श्याम चरण मुर्मू के 25वीं पुण्यतिथि
घाटशिला में पूर्व विधायक श्याम चरण मुर्मू की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने उनके योगदान को याद किया, विशेषकर झारखंड राज्य निर्माण के आंदोलन में।...

घाटशिला। पूर्व विधायक श्याम चरण मुर्मू के 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके पैतृक गांव पावड़ा में देश परगना बैजू मुर्मू की अध्यक्षता में किया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने कहा श्याम बाबू 1957- 1962 तक घाटशिला विधानसभा के विधायक रहे थे। उन्होने झारखंड राज्य निर्माण के लिए आंदोलन किए थे। एक महान समाजसेवी समाज सुधारक के रूप में क्षेत्र में जाने जाते थे । घाटशिला महाविद्यालय की स्थापना के लिए उन्होंने अहम योगदान दिया था। उन्हीं के विधायक की कार्यकाल में घाटशिला कॉलेज का स्थापना हुआ । इस मौके पर उनके चित्र पर मलार्पणकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया साथ ही भगवान आत्मा शांति की प्रार्थना की गई ।
श्रद्धांजलि सभा में उनके पुत्र देश परगना बैजू मुर्मू ,स्थानीय मुखिया पार्वती मुर्मू, दल गोविंद मुर्मू ,मानिक मुर्मू, शुरूकुणी मुर्मू ,महेश्वरी मुर्मू ,सुवर्णा मुर्मू, रीता मुर्मू ,बसंती मुर्मू, विकास मजूमदार, प्रकाश निषाद ,सब्यसाची चौधरी, अंकुर काउड़ी, सुरजीत सिंह, अमर कार्जी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।