रेखा कुमारी ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार
पथरगामा प्रखंड में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक परिवर्तन हुआ है, जहां नितेश कुमार गौतम ने रेखा कुमारी को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) के रूप में कार्यभार सौंपा। रेखा कुमारी अब पथरगामा, महागामा और...

पथरगामा। गुरुवार को पथरगामा प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक परिवर्तन हुआ। प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) के पद पर रेखा कुमारी को विधिवत रूप से कार्यभार सौंपा। जानकारी के अनुसार,इससे पहले तक प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम ही अस्थायी रूप से सीडीपीओ का कार्य देख रहे थे। नवनियुक्त सीडीपीओ रेखा कुमारी अब पथरगामा के साथ-साथ महागामा और बोआरीजोर प्रखंडों की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।कार्यभार ग्रहण करने के बाद रेखा कुमारी ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं अपने केंद्रों पर नियमित रूप से उपस्थित रहें, यह सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही बच्चों को समय पर और सही ढंग से पोषाहार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित जांच की जाएगी, ताकि सभी गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सकें।रेखा कुमारी ने सभी के सहयोग से बच्चों के समग्र विकास के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।