Annual Ashadhi Puja Celebrated at Saroun Devi Temple Jharkhand-Bihar Border सरौन देवी मंदिर में वार्षिक पूजा कल , Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsAnnual Ashadhi Puja Celebrated at Saroun Devi Temple Jharkhand-Bihar Border

सरौन देवी मंदिर में वार्षिक पूजा कल

देवरी, झारखंड-बिहार सीमा पर सरौन देवी मंदिर में 17 जून को वार्षिक आषाढ़ी पूजा का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय पूजा समिति ने इस पूजा की तैयारी शुरू कर दी है। पुरोहितों द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठ किया जा रहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 16 June 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
सरौन देवी मंदिर में वार्षिक पूजा कल

देवरी, प्रतिनिधि। झारखंड - बिहार बोर्डर में देवरी-चकाई सीमा के पास सरौन स्थित देवी मंदिर प्रांगण में मंगलवार 17 जून को वार्षिक आषाढ़ी पूजा आयोजित की जाएगी। जिसका स्थानीय पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में बताया कि वार्षिक आषाढ़ी पूजा समारोह संपन्न करने को लेकर पुरोहित तपस्वी पांडेय, दशरथ पांडेय, रामरक्षा पांडेय के द्वारा प्रत्येक दिन दुर्गा सप्तशती पाठ किया जा रहा है। पूजा को सफल बनाने में बंगटू यादव, हरिकिशोर चौधरी, विशुनदेव राय, कारु राय, पंचानन चौधरी, पवन चौधरी, उदय यादव, चंद्रदेव यादव, आनंद चौधरी, दिवाकर राय, योगेंद्र यादव, रविंद्र राय, नरेश राय समेत चरघरा, सरौन, नारगी, मड़वा, कठवारा गांव के लोग मंदिर में पूजा पाठ में जुटे हुए हैं।

बता दें कि सरौन देवी मंदिर में आषाढ़ी पूजा समारोह के बाद क्षेत्र के कृषक खेती बाड़ी कार्य में लग जाते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।