Devotional Night Spectacular Bhakti Jagran in Remba with Saroj Kumar and Suruchi Singh भक्ति जागरण में झूमे भक्त, झांकी ने किया मंत्रमुग्ध, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsDevotional Night Spectacular Bhakti Jagran in Remba with Saroj Kumar and Suruchi Singh

भक्ति जागरण में झूमे भक्त, झांकी ने किया मंत्रमुग्ध

जमुआ प्रखंड के रेम्बा में आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में दर्शक झूम उठे। आनंद म्यूजिकल ग्रुप के गायकों ने भव्य प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन कर्माटांड़ निवासी भीम राम चंद्रवंशी ने गृह प्रवेश के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 12 May 2025 05:20 AM
share Share
Follow Us on
भक्ति जागरण में झूमे भक्त, झांकी ने किया मंत्रमुग्ध

रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के रेम्बा स्थित कर्माटांड़ में शनिवार रात आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। आनंद म्यूजिकल ग्रुप के गायक सरोज कुमार लक्खा, भजन गायिका सुरुचि सिंह तथा सोनी श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किए गए गायन पर लोग झूमने को मजबूर हो गए। उक्त भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन कर्माटांड़ निवासी भीम राम चंद्रवंशी के द्वारा गृह प्रवेश कार्यक्रम के अवसर पर किया गया था। आनंद पंडित, प्रवीण विश्वकर्मा, सत्यम राज तथा रविंद्र पांडेय ने वाद्य यंत्रों के वादन पर खूब तालियां बटोरे। भगवान बजरंगबली, माता दुर्गा की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। मौके पर संगीतमय कथावाचक आचार्य कन्हैया द्विवेदी, जिप सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा, दिगंबर प्रसाद दिवाकर, सेवानिवृत शिक्षक विनोद राम, भाजपा नेता उदय द्विवेदी, पिंकू द्विवेदी सहित कई लोग थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।