आधार लिंक नहीं होने से मंईयां योजना के लाभ से वंचित
देवरी प्रखण्ड की सैकड़ों महिलाएं आधार लिंक न होने के कारण मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं। इससे उनके परिवारों का होली और रमजान का पर्व फीका पड़ जाएगा। बैंक अधिकारियों की लापरवाही के कारण...

देवरी। बैंकों में महिलाओं का आधार लिंक नहीं हो पाने के कारण देवरी प्रखण्ड की सैकड़ों महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से वंचित रहना पड़ रहा है। सम्मान राशि का भुगतान नहीं होने वाली महिलाओं के परिवार का होली व रमजान का पर्व अब फीका पड़ जायेगा। बीस सूत्री कार्यक्रम के प्रखंड अध्यक्ष बिमल कुमार सिंह एव उपाध्यक्ष धोकल दास ने बुधवार को उक्त जानकारी दी। बताया कि देवरी प्रखंड के 27 पंचायतों से करीब 39 हजार महिलाओं की मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभ देने की स्वीकृति दी गई थी। जिसमें स्वीकृत लाभुकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि भुगतान किया गया। जिसमें पाया कि करीब बीस से तीस प्रतिशत लाभुकों का बैंक खाता को आधार से लिंक नहीं किया गया है। जिसके कारण वैसे लाभुकों के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि बुधवार तक नहीं पहुंच सकी थी। लोगों ने बैंक अधिकारियों की लापरवाही के कारण महिलाओं को इस महत्वाकांक्षी योजना से वंचित रहना पड़ रहा है। लोगों ने बैंक अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए होली पर्व संपन्न होने के बाद आंदोलन करने की चेतावनी दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।