Serious Road Accident in Bharkatta Injures Two Riders सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsSerious Road Accident in Bharkatta Injures Two Riders

सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

भरकट्टा के कसकुटैया मोड़ पर एक सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। 45 वर्षीय सकलदेव यादव और 47 वर्षीय भुवनेश्वर यादव मोटरसाइकिल से गिरकर बिजली पोल से टकरा गए। जिप सदस्य सूरज सुमन ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 9 June 2025 05:07 PM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

भरकट्टा, प्रतिनिधि। भरकट्टा ओपी क्षेत्र के कसकुटैया मोड़ पर सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में भरकट्टा क्षेत्र के विशुनपुर निवासी सकलदेव यादव 45 वर्ष तथा गोरहंद निवासी भुवनेश्वर यादव 47 वर्ष घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर तीखा मोड़ होने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बिजली पोल में टकरा गयी। जिससे दोनों व्यक्ति को गंभीर चोटें आई है। घटना की सूचना पाकर आस-पास के लोगों की भीड़ हो गई। इधर सूचना पाकर जिप सदस्य पूर्वी जोन के सूरज सुमन ने अपनी गाड़ी से दोनों घायल व्यक्तियों की स्थिति देखते हुए गिरिडीह निजी अस्पताल पहुंचाया।

परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई हैं। घायलों में विशुनपुर निवासी सकलदेव यादव की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।