Tragic Accident Tractor Runs Over Grandmother and Toddler in Tisri ट्रैक्टर ने दादी-पोते को रौंदा, दोनों की मौत, विरोध में रोड जाम , Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTragic Accident Tractor Runs Over Grandmother and Toddler in Tisri

ट्रैक्टर ने दादी-पोते को रौंदा, दोनों की मौत, विरोध में रोड जाम

तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी में एक बेकाबू ट्रैक्टर ने 58 वर्षीय दादी और 2 वर्षीय पोते को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सोमवार सुबह हुई। पोता इलाज के बाद घर लौट रहा था।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 9 June 2025 03:33 PM
share Share
Follow Us on
ट्रैक्टर ने दादी-पोते को रौंदा, दोनों की मौत, विरोध में रोड जाम

तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी में बेकाबू ट्रैक्टर ने 58 वर्षीय दादी और दो वर्षीय पोते को रौंद दिया जिससे दोनों दादी और पोते की मौके ही मौत हो गई है। यह हादसा सोमवार सुबह हुई। जानकारी मिली है कि पोते का इलाज करा कर महिला घर लौट रही थी। तभी पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर ने पहले बिजली के पोल में धक्का मारा। इसके बाद दादी और पोते को रौंद दिया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक नशे में था। घटना की जानकारी मिलने के बाद तिसरी पुलिस घटना स्थल पहुंची। लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शव ले जाने नहीं दिया।

फिलहाल घटना के विरोध में और मुआवजा की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया है। जाम के कारण वाहनों की कतार लगी हुई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस जाम कर्ताओं को समझाने बुझाने में लगी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।