Manish Jaiswal Urges DVC to Create Employment Opportunities at Konar Dam स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़े डीवीसीः सांसद, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsManish Jaiswal Urges DVC to Create Employment Opportunities at Konar Dam

स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़े डीवीसीः सांसद

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने विष्णुगढ़ में कोनार डैम के डीवीसी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने रोजगार सृजन पर जोर देते हुए कहा कि कोनार डैम स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSat, 14 June 2025 06:48 PM
share Share
Follow Us on
स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़े डीवीसीः सांसद

विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल विष्णुगढ़ पहुंचकर कोनार डैम स्थित डीवीसी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। डीवीसी कोनार के परियोजना प्रमुख राणा रणजीत सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सांसद ने डीवीसी को रोजगार सृजन कराने पर जोर दिया। कहा कि कोनार डैम डीवीसी की एक महत्वपूर्ण परियोजना है। सरकार इसके विकास, सुंदरीकरण एवं रोजगार सृजन का प्रयास कर रही है। इसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए। डैम में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार द्वारा कुछ हद तक मत्स्य केज उपलब्ध करा रही है। डीवीसी भी अपने स्तर से केज उपलब्ध कराकर स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास करे।

कहा कि कोनार को ग्रीन हब के रूप में चयनित किया गया है। डैम के आसपास काफी खाली परती भूमि है। उसमें प्लांटेशन से पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार भी उपलब्ध होगा। वहीं, सौर उर्जा से बिजली का भी उत्पादन प्रारंभ होगा। इसकी रूपरेखा बनकर तैयार है। कोनार सिंचाई परियोजना के बारे में बनासो प्रमंडल के अभियंता पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं करा सके। इस पर सांसद ने अभियंताओं को आगामी सप्ताह पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कोनार डैम से हजारीबाग शहर को किए जाने वाले जलापूर्ति योजना की भी समीक्षा की। मौके पर सीएसआर कार्यपालक सुनील कुमार, सांसद प्रतिनिधि दीपू बरनवाल, नागेश्वर महतो एवं खोखा सिंह, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, सांसद मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी, शंकर स्वर्णकार, डोमन गुप्ता, नुनू गोपाल, सुरेश राम समेत कई लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।