Tribute to Jawaharlal Nehru on Death Anniversary by Congress Leaders in Hazaribagh पंडित जवाहरलाल नेहरू देश की करोड़ों जनता के हृदय सम्राट थे : कांग्रेस, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsTribute to Jawaharlal Nehru on Death Anniversary by Congress Leaders in Hazaribagh

पंडित जवाहरलाल नेहरू देश की करोड़ों जनता के हृदय सम्राट थे : कांग्रेस

हजारीबाग में कांग्रेस कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज नारायण भगत ने की, जिन्होंने नेहरू...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागTue, 27 May 2025 06:07 PM
share Share
Follow Us on
पंडित जवाहरलाल नेहरू देश की करोड़ों जनता के हृदय सम्राट थे : कांग्रेस

हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई । इस मौके पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू देश की करोड़ो जनता के हृदय सम्राट थे उन्होंने ऐशोआराम की जिन्दगी को दरकिनार कर स्वाधीनता के लिए गांधीजी के साथ रहना स्वीकार किया। प्रदेश सचिव बिनोद सिंह ने कहा कि पत्नी का देहांत होने पर भी मन को कठोर कर जवाहर लाल सत्याग्रह आंदोलन मे कूद पड़े।

कांग्रेस का अध्यक्ष पद अपने पिता के बाद स्वयं स्वीकार कर पूर्ण स्वराज्य की शपथ ली और स्वाधीन देश के प्रथम प्रधान मंत्री बनने के बाद देश को विश्व की चोटी के राष्ट्रों के मध्य ले जाकर प्रतिष्ठित किया। कार्यक्रम का संचालन सेवा दल के अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने किया ।इस अवसर पर प्रदेश सचिव बिनोद सिंह, अदीब रिजवी ,लालबिहारी सिंह,गोविंद राम, सहकारिता विभाग के अध्यक्ष कृष्णा किशोर प्रसाद,युवा जिला अध्यक्ष प्रकाश यादव,कृषि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ज्ञानी मेहता,नरेश गुप्ता,सरयू यादव,दिलीप कुमार रवि,विजय कुमार सिंह,अनिक भुइया,मुंगेश्वर चौधरी ,सुरेश मेहता ,अजीत कुमार सिंह,ललितेश्वर चौधरी के अलावा कई लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।