साइकिल मैराथन से दिया स्वस्थ रहने का संदेश
जमशेदपुर में साइकिलिस्टों ने सुबह साइकिल चलाकर यह संदेश दिया कि स्वास्थ्य के लिए साइकिल चलाना आवश्यक है। यह न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि पर्यावरण की रक्षा भी करता है। सभी आयु वर्ग के लोग,...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 3 June 2025 01:07 PM

जमशेदपुर। शहर के कई साइकिलिस्टों ने मंगलवार की सुबह साइकिल से शहर में घूम कर संदेश दिया कि आज स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाना जरूरी है। इससे न सिर्फ स्वस्थ रहेंगे बल्कि पर्यावरण को भी प्रदूषित होने से बचाएंगे। इससे दवाओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है। वहीं दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। खास बात यह है कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसे चला सकते हैं। चाहे वह कोई पुरुष हो या महिला। इस संदेश को देने वालों में शहर के युवा और बुजुर्ग दोनों शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।