शहर में 5000 घरों, 48 होटल और रेस्टोरेंट में पीएनजी का कनेक्शन
गेल ने जमशेदपुर के पी एंड एम मॉल में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति शुरू की है। यह स्वच्छ, सस्ती और सुरक्षित ईंधन नवरात्र और ईद के अवसर पर उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान में, गेल 5000 घरों और 48...

गेल ने शहर के प्रमुख मॉल में पीएनजी की सप्लाई शुरू कर दी है। गेल के महाप्रबंधक एवं प्रभारी अधिकारी गौरी शंकर मिश्रा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवरात्र और ईद के शुभ अवसर पर पी एंड एम मॉल में गेल ने फूड कोर्ट को स्वच्छ, सुलभ, पर्यावरण मित्र, सस्ती और सुरक्षित ईंधन पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति कर स्वच्छ ईंधन का उपहार दिया है। मिश्रा ने बताया कि गेल जमशेदपुर में तेज़ी से घरों, होटलों और उद्योगों में गैस आपूर्ति बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। यह गैस सस्ती, पर्यावरण मित्र, सुरक्षित और 24x7 सुलभ है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में गेल द्वारा जमशेदपुर में लगभग 5000 घरों में पीएनजी की आपूर्ति की जा रही है, जबकि 48 होटल और रेस्टोरेंट में पीएनजी कनेक्शन दिया गया है। इसके अलावा, 14 स्टेशन के माध्यम से 6000 से अधिक वाहन सीएनजी से चल रहे हैं। शहर के पेट क्राइमेटोरियम और पार्वती घाट क्राइमेटोरियम में भी गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे पर्यावरण को गुणात्मक लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि जल्द ही उद्योगों में भी गैस आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य है। जीएम ने बताया कि शहर में बिछाई गई पाइपलाइनों को चिन्हित करने के लिए मार्कर लगाए गए हैं और उनकी सुरक्षा के लिए नियमित पेट्रोलिंग की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से इन पाइपलाइनों की सुरक्षा हेतु सहयोग और समर्थन की अपील की, ताकि शहर में निर्बाध रूप से सुरक्षित गैस आपूर्ति जारी रह सके। शुभारंभ के दौरान जीएम के साथ उनकी टीम के सदस्य अमित, दुर्गा, मिथिलेश, अनु, शिबान, रिपोम, सीएमसी के आरसीएम प्रदीप शर्मा, आशुतोष, शिवम् तथा मॉल के सुमन भट्टाचार्य, रंजीत और उनकी टीम उपस्थित रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।