Heavy Rain Causes Severe Waterlogging in Jamshedpur s Mango Area मानगो में बारिश से बिगड़े हालात, ऑप्टिमस टावर का बेसमेंट डूबा, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsHeavy Rain Causes Severe Waterlogging in Jamshedpur s Mango Area

मानगो में बारिश से बिगड़े हालात, ऑप्टिमस टावर का बेसमेंट डूबा

जमशेदपुर। शहर में जारी भारी बारिश ने मानगो क्षेत्र के निवासियों की मुश्किलें और बढ़ादी हैं।

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 19 June 2025 12:05 PM
share Share
Follow Us on
मानगो में बारिश से बिगड़े हालात, ऑप्टिमस टावर का बेसमेंट डूबा

जमशेदपुर। शहर में जारी भारी बारिश ने मानगो क्षेत्र के निवासियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित ऑप्टिमस टावर सहित कई अपार्टमेंट जलजमाव की चपेट में हैं। ऑप्टिमस टावर के बेसमेंट में पानी भर जाने से वहां खड़े सभी वाहन जलमग्न हो गए हैं। स्थानीय निवासी इफ्तेखार अली ने बताया कि बिजली के पैनल तक पानी पहुंचने का खतरा है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कई बार मानगो नगर निगम को सूचना दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि नाले में गाद जमा हो जाने से जल निकासी पूरी तरह बाधित है।

आरोप यह भी है कि नगर निगम केवल तब हरकत में आता है जब किसी प्रभावशाली व्यक्ति का फोन आता है, आम नागरिकों की परेशानियों को नजरअंदाज किया जाता है। लोगों का यह भी कहना है कि हर साल नाले की सफाई के लिए लाखों रुपये का बजट नगर विकास विभाग से आता है और वे नियमित रूप से होल्डिंग टैक्स भी जमा करते हैं, फिर भी सफाई कार्य अधूरा रह जाता है। इससे लोगों में नगर निगम के प्रति गहरी नाराजगी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।