Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsRail GM AK Mishra Inspects Tata Nagar Station Redevelopment Plans
स्टेशन पुनर्विकास की तैयारियों का जायजा लेंगे रेल जीएम
जमशेदपुर में, दक्षिण पूर्व जोन के रेल महाप्रबंधक एके मिश्रा शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन के पुनर्विकास की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके तहत अधिकारियों ने विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तैयार की है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 22 May 2025 11:37 AM

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन के रेल महाप्रबंधक एके मिश्रा द्वारा शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। इससे टाटानगर व चक्रधरपुर मंडल के अधिकारी विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट बनाने लगे हैं। मालूम हो कि, स्टेशन विकास को लेकर जमीनों को खाली कराने की योजना है। इसके लिए लीजधारियों को नोटिस दे दिया गया है जबकि अवैध कब्जा हटाने का अभियान जारी है। बताया जाता है कि , रेल जीएम 23 मई शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन समेत अन्य ब्रांच लाइन का निरीक्षण करने वाले हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।