Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTata Steel Employees LTC Agreement Signed Increase in Allowances
टाटा स्टील के कर्मचारियों के एलटीसी पर समझौता
टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए एलटीसी पर समझौता किया गया है, जिसमें सभी ग्रेड के कर्मचारियों को दो साल में 46800 रुपये मिलेंगे। पहले दो स्लैब थे, अब एक स्लैब कर दिया गया है। कर्मचारियों के टीए और...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 30 May 2025 04:18 PM
टाटा स्टील के कर्मचारियों के एलटीसी पर समझौता हस्ताक्षरित हो गया। समझौते के तहत अब सभी ग्रेड के कर्मचारियों को दो साल के एक खंड में छियालिस हजार आठ सौ रूपए मिलेंगे। पहले ग्रेड के आधार पर एलटीसी का दो स्लैब था जिसे अब एक स्लैब कर दिया गया है। इस तरह कर्मचारियों के एलटीसी में अधिकतम दस हजार दो सौ रूपये की वृद्धि की गई है। कर्मचारियों के टीए तथा डीए में भी अधिकतम एक हजार रुपए तक की वृद्धि की गई है। यह वृद्धि जुलाई से प्रभावी होगा। शुक्रवार को हुए समझौते पर दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर किया है।
उल्लेखनीय है कि एलटीसी जनवरी 2024 से लंबित था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।