Braahmin Day Celebrated with Unity and Tradition in Jhummari Tilaiya स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने की बनायी योजना, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsBraahmin Day Celebrated with Unity and Tradition in Jhummari Tilaiya

स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने की बनायी योजना

नायक ने आश्वस्त किया कि वे इस विद्यालय को कोडरमा का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यही संदेश उन्होंने डीईओ को भी दिया। इस दौरान डीई

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाTue, 3 June 2025 05:17 AM
share Share
Follow Us on
स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने की बनायी योजना

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि ब्राह्मण दिवस हर्षोल्लास, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता के साथ जिलाध्यक्ष अनूप जोशी के आवासीय कार्यालय में सोमवार को मनाया गया। ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम के तस्वीर पर दीप जलाकर शुरुआत की गई। इसमें कई ब्राह्मण बंधुओं ने भाग लिया। समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन से हुई। जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने ब्राह्मण समाज की गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक योगदान और सामाजिक उत्तरदायित्वों पर प्रकाश डाला। इस दौरान समाज की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य और युवा सशक्तिकरण को लेकर कई प्रस्ताव भी पारित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से ज्ञान, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का संवाहक रहा है।

समाज की एकजुटता ही उसकी असली ताकत है। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित रहकर शिक्षा और सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका और अधिक मजबूत करनी चाहिए। साथ ही युवाओं से अपील की कि वे आधुनिकता के साथ-साथ अपनी परंपराओं को भी जीवित रखें। मौके पर ह्दयनाथ मिश्रा, चंद्रशेखर जोशी, नितिन मिश्रा,मनोज जोशी,पियुष सहल,लाला जोशी, गौरव दधीच, अजय शर्मा आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।