Congress Meeting in Jhumeri Tilaiya Preparations for Save Constitution Rally कांग्रेस की बैठक में संविधान बचाओ रैली पर चर्चा, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsCongress Meeting in Jhumeri Tilaiya Preparations for Save Constitution Rally

कांग्रेस की बैठक में संविधान बचाओ रैली पर चर्चा

झुमरी तिलैया में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष संजय सेठ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक राजेंद्र जायसवाल का स्वागत किया गया। पार्टी की संविधान बचाओ रैली 5...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSat, 31 May 2025 02:11 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस की बैठक में संविधान बचाओ रैली पर चर्चा

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय सेठ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। सबसे पहले प्रदेश कांग्रेस की ओर से झुमरी तिलैया नगर निकाय में पार्टी चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक राजेंद्र जायसवाल को स्वागत किया गया। पार्टी की राज्यस्तरीय संविधान बचाओ रैली कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पांच जून को झुमरी तिलैया स्थिति शिव वाटिका में आयोजित होनी है। इसकी सफलता के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तीन जून को कार्यक्रम प्रभारी सहूद खान की देखरेख में झुमरी तिलैया पुराना बस स्टैंड के समारोह हाल में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी।

इसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी, मंच व मोर्चा के सभी लोग शामिल होंगे। बैठक में सपन कुमार, उमेश कुमार, विजय प्रसाद, धीरज यादव, सचिन कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।