Community Mourns the Untimely Death of Father Morris Toppo in Mahuadanr फादर स्व. मोरिस टोप्पो के असामयिक निधन ने झकझोर कर रख दिया हैं: बिशप थियोडोर , Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsCommunity Mourns the Untimely Death of Father Morris Toppo in Mahuadanr

फादर स्व. मोरिस टोप्पो के असामयिक निधन ने झकझोर कर रख दिया हैं: बिशप थियोडोर

महुआडांड़ में समर्पित पुरोहित फादर मोरिस टोप्पो का अंतिम संस्कार साधना सदन चियांकी में किया गया। उनके असामयिक निधन से समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। बिशप थियोडोर मस्करेनहस ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSun, 15 June 2025 01:11 AM
share Share
Follow Us on
फादर स्व. मोरिस टोप्पो के असामयिक निधन ने झकझोर कर रख दिया हैं: बिशप थियोडोर

महुआडांड़, प्रतिनिधि। एक समर्पित पुरोहित के साथ साथ स्व. मोरिस टोप्पो डीन के पद पर थे। शुक्रवार को साधना सदन चियांकी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। फादर टोप्पो के असामयिक निधन ने पूरे समुदाय को झकझोर कर रख दिया। अंतिम संस्कार और चिंतन डाल्टनगंज धर्मप्रान्त के बिशप थियोडोर मस्करेनहस, एसएफएक्स ने कराया। अपने उपदेश में, बिशप स्वामी ने एक समर्पित पुरोहित के महत्वपूर्ण नुकसान को स्वीकार किया। साथ ही ईश्वर की संप्रभु योजना पर भी जोर दिया। बिशप स्वामी ने फादर टोप्पो को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके समर्पण, खुशमिजाज स्वभाव और मिस्सा के प्रति समर्पण और कैथलिक कलीसिया के माध्यम से दूसरों की सेवा करने की इच्छा पर प्रकाश डाला।

पूरे धर्म प्रान्त और आस-पास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में भाई बहने, समर्पित कैथोलिक 85 पुरोहित विभिन्न मण्डलियों समेत 47 धार्मिक बहनें मौजूद थी। अंतिम संस्कार में विधायक रामचंद्र सिंह, फादर संजय गिद्ध, विकार जनरल डाल्टनगंज धर्मप्रान्त, फादर साबू प्क्लेरिशियन, प्रोविंशियल बैंगलोर, फादर फैबियानुस सिंदुरिया, डीन पलामू सह उत्तर लातेहार डीनरी, फादर आमोद ग्रिधा, एसजे डीन गढ़वा डीनरी फादर सुमन निरंजन मिंज, फा अजय मिंज समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।