Protests Erupt in Panki Demanding Arrest of Accused in Dalit Woman Assault Case दलित महिला की बेरहमी से पिटाई के विरोध में पांकी थाना के सामने धरना, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsProtests Erupt in Panki Demanding Arrest of Accused in Dalit Woman Assault Case

दलित महिला की बेरहमी से पिटाई के विरोध में पांकी थाना के सामने धरना

पलामू जिले के पांकी प्रखंड में एक दलित महिला की बेरहमी से पिटाई के खिलाफ विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। सैकड़ों लोगों ने पांकी थाना का घेराव कर धरना दिया और आरोपी पारा...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूWed, 11 June 2025 12:43 AM
share Share
Follow Us on
दलित महिला की बेरहमी से पिटाई के विरोध में पांकी थाना के सामने धरना

मेदिनीनगर/पांकी, हिटी। पलामू जिले के पांकी प्रखंड के बासडीहा निवासी में दलित महिला की बेरहमी से पिटाई के विरोध में पांकी के विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता के नेतृत्व में आरोपी पारा शिक्षक विद्यासागर पांडेय की गिरफ्तारी की मांग की गई। सैकड़ों लोगों ने पांकी थाना का घेराव करने के साथ थाना गेट के सामने धरना दिया। विधायक ने दलित सम्मान के पक्ष में खुलकर आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि घटना के बाद भुइयां समाज के लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। विधायक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांकी विधानसभा में विशेष कर दलितों के प्रति अत्याचार बढ़ा है।

दलित समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक महिला के साथ जो अत्याचार हुआ है, वह पूरे समाज के खिलाफ अपराध है। प्रशासन अगर न्याय नहीं देता है तो हम चुप नहीं बैठेंगे। दोषी को सजा दिलाकर रहेंगे। जनाक्रोश सभा को संबोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन को 24 घंटे के भीतर विद्यासागर पांडेय की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं किया गया। विधायक के जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, पांकी के विधायक प्रतिनिधि मिंटी वर्मा, राजेंद्र यादव, भाजपा नेत्री मंजू लता दुबे, रीमा शर्मा, सुनील कुशवाहा, राजेंद्र भुइयां, आमारिक भुइयां, संजय भुइयां, फौदी भुइयां, समाजसेवी कमेश यादव, लेस्लीगंज प्रमुख सुनील पासवान, रंजय भुइयां, पच्चू भुइयां, सूचित भुइयां, सुधीर तिवारी, किशोर प्रसाद, बच्चन ठाकुर आदि ने जनाक्रोश सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्तिक सिंह ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।