Tragic Accident in Hussainabad One Dead Two Injured in Vehicle-Bike Collision हुसैनाबाद में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsTragic Accident in Hussainabad One Dead Two Injured in Vehicle-Bike Collision

हुसैनाबाद में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

हुसैनाबाद में एक दर्दनाक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह घटना बुधवार रात जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर हुई, जब एक चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी। मृतक की पहचान...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूThu, 5 June 2025 12:13 AM
share Share
Follow Us on
हुसैनाबाद में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद के जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर बुधवार की रात करीब आठ बजे हुई दर्दनाक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य लोग घायल है। चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बच्चे व पत्नी घायल हो गई है। घायलों का इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है। मृतक की पहचान हुसैनाबाद के शहर छतरपुर रोड निवासी विनोद साव के रूप में की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।