दो लड़कियों ने किया विवाह
मेदिनीनगर में दो नाबालिक लड़कियों ने समलैंगिक विवाह किया है। जब उनके परिजनों को इसका पता चला, तो उन्होंने समझाने की कोशिश की। पर जब वे नहीं मानी, तो मामला महिला थाना में दर्ज कराया गया। दोनों ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूWed, 12 March 2025 02:07 AM

मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के दो नाबालिक लड़की ने समलैंगिक विवाह कर लिया है। मामले की जानकारी दोनों लड़की के परिजनों को मिली तब दोनों परिजन ने दोनों लड़कियों को समझने का प्रयास किया नहीं मानने के बाद मामले की जानकारी महिला थाना में दी। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों लड़की ने बताया कि आपस में प्रेम हो गया था जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली। दोनों लड़की ने एक धार्मिक स्थल पर जाकर शादी कर ली है। परिजनों की शिकायत के बाद महिला थाना में दोनों लड़कियों को बुलाकर पुलिस ने पूछताछ की। दोनों लड़की को सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।