World Environment Day Tree Plantation Drive at Ramgarh Post Office पर्यावरण दिवस पर प्रधान डाकघर में पौधरोपण, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsWorld Environment Day Tree Plantation Drive at Ramgarh Post Office

पर्यावरण दिवस पर प्रधान डाकघर में पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामगढ़ के प्रधान डाकघर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डाकपाल मनोज कुमार ने सभी डाक कर्मियों से पौधों की देखभाल करने और अपने घरों में भी पौधे लगाने की अपील की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Thu, 5 June 2025 11:29 PM
share Share
Follow Us on
पर्यावरण दिवस पर प्रधान डाकघर में पौधरोपण

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधान डाकघर में गुरुवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य रूप से प्रधान डाकघर के डाकपाल मनोज कुमार शामिल हुए। उनके नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। उन्होंने सभी डाक कर्मियों से लगाए गए पौधे को संरक्षित करने का आह्वान किया। साथ ही अपने घरों में भी पौधे लगाने की अपील की, ताकि पर्यावरण संतुलन में मदद मिस सके। डाक सहायक रविशंकर राय ने कहा कि एक पौधे 100 जान बचाने के समान है। इसमें सभी को योगदान सुनिश्चित करना चाहिए। मौके पर राजकपुर कुमार, दीपक कुमार पटेल, चंदन कुमार, अरुण कुमार, आकाश कुमार, प्रकाश कुमार प्रजापति, संजय कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।