जदयू ने जिलावार संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की
झारखंड जदयू ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए जिलावार प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के निर्देश पर यह घोषणा की गई। पार्टी का नया कार्यालय सोमवार को खोला गया, और अध्यक्ष ने...

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड जदयू ने संगठन को गतिशील बनाने और उसे सशक्त करने के लिए जिलावार प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के निर्देश के बाद यह घोषणा हुई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर यह सूचना दी। बता दें कि पार्टी के नए कार्यालय का सोमवार को उद्धाटन हुआ था। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर आगे बढ़ने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जिलों में संगठन प्रभारी की घोषणा जल्द की जाएगी। उसी तर्ज पर यह आदेश जारी हुआ है।
इन्हें मिली है जिम्मेदारी रांची में जगदीश महतो, खूंटी में आशीष शीतल मुंडा, पश्चिमी सिंहभूम में संजय ठाकुर, पूर्वी सिंहभूम में पी.एन सिंह, सरायकेला खरसावां में कौशल कुमार, गुमला में उपेंद्र नारायण सिंह, सिमडेगा में अजय सोनी, लोहरदगा में संतोष सोनी, लातेहार में दिलीप पांडेय, पलामू में सुयश पांडेय, गढ़वा में डॉ. राजनारायण पटेल, चतरा में मिथिलेश सिंह, कोडरमा में सरयू गोप, गिरिडीह में सुशील कुमार सिंह, हजारीबाग में संजय कुमार सिंह, रामगढ़ में कुमेश्वर महतो, देवघर में रुद्रकांत लाल दास, गोड्डा में त्रिवेणी वर्मा, दुमका में उदय सिंह, साहेबगंज में रमाकांत मंडल, पाकुड़ में राजेंद्र प्रसाद, धनबाद में बेनी माधव झा, बोकारो में दीप नारायण सिंह, जामताड़ा में रणजीत जायसवाल को जिम्मा मिला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।