झारखंड ग्रामीण संघर्ष मोर्चा ने मनाई बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि
झारखंड ग्रामीण संघर्ष मोर्चा ने धमधमिया बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर मोर्चा के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और बिरसा मुंडा के बलिदान को याद...

खलारी, प्रतिनिधि। झारखंड ग्रामीण संघर्ष मोर्चा ने धमधमिया बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर झारखंड ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के सभी सदस्यों ने बारी-बारी से प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा को यादकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष बालेश्वर गंझू और केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेश गंझू भगवन बिरसा मुण्डा के बलिदान और उनके संघर्ष को याद किया। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा ने उलगुलान का नारा देते हुए बताया है कि मैं केवल देह नहीं, मैं जंगल का पुश्तैनी दावेदार हूं, पुश्तें और उनके दावे मरते नहीं, मैं भी मर नहीं सकता, मुझे कोई भी जंगलों से बेदखल नहीं कर सकता।
इस मौके पर मनोज कुमार, संजय गंझू, सूरज गंझू, नरेश गंझू, फागू उरांव, नरेश कुमार, विकी भुंइया, रथु गंझू, करण प्रजापति, महेंद्र गंझू, विजय गंझू, मुकेश गंझू, मनोज गंझू, कुलदीप गंझू, विजय कुमार, जितमोहन गंझू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।