विनय चौबे और गजेंद्र सिंह की कोर्ट में पेशी, भेजे गए जेल
रांची में शराब घोटाले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे और सहायक उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों अधिकारियों ने...

रांची, विशेष संवाददाता। शराब घोटाले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे और सहायक उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को शनिवार को एसीबी ने कोर्ट में पेश किया। इसके बाद अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दोनों को दो दिन की रिमांड अविध पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। चौबे से एक दिन ही पूछताछ हुई। वहीं, गजेंद्र से दो दिन दिन पूछताछ चली। दोनों अधिकारियों ने संलिप्तता से इनकार किया। हालांकि दोनों ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है और प्राथमिकी और गिरफ्तारी को गलत बताया है। दोनों ने प्राथमिकी और चल रही कार्यवाही रद्द करने का आग्रह हाईकोर्ट से किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।