अरगोड़ा अंचल कार्यालय का घेराव 16 को करेंगे ग्रामीण
रांची के हुंडरू गांव में ग्रामीणों की सभा हुई, जहां सेना द्वारा भूमि पर दावे और विकास कार्यों में हस्तक्षेप पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने अरगोड़ा अंचल कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है। उनका...

रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के समीप हुंडरू गांव में रविवार को आसपास के ग्रामीणों की सभा हुई। इसमें विकास के लिए किसी भी निर्माण कार्य में सेना के हस्तक्षेप और ग्रामीणों की भूमि पर उनके दावे जैसे अन्य मुद्दे पर चर्चा हुई। इस मामले में ग्रामीणों ने अरगोड़ा अंचल कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि सेना यहां के गांव की जमीन पर मापी कर उसे अपना जमीन बता रही है। मापी के दौरान सीओ या उसके प्रतिनिधि भी होते हैं। उन जमीनों पर ग्रामीणों का पीढ़ियों से मालिकाना हक है। उनके पास कागजात भी हैं।
इसके बावजूद यह सब हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि घेराव कार्यक्रम 16 जून को होगा। इस दिन हुंडरू से रैली निकाल कर अरगोड़ा अंचल पहुंचेगी। बैठक में पोखरटोली, खोखमाटोली, हुंडरू, छोटा घाघरा, गड़हा टोली आदि के ग्रामीण उपस्थित थे। वार्ड 50 की पार्षद पुष्पा तिर्की, प्रकाश टोप्पो, सुरेश गोप, अमिक कच्छप, महादेव तिर्की, विनोद, अरुण गोप, रोहित तिर्की आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।