Training Camp for Local Representatives on Development Plans in Itki इटकी के पंचायत जनप्रतिनिधियों को विकास योजनाओं की तकनीक का मिला प्रशिक्षण, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTraining Camp for Local Representatives on Development Plans in Itki

इटकी के पंचायत जनप्रतिनिधियों को विकास योजनाओं की तकनीक का मिला प्रशिक्षण

इटकी में प्रशासन और आशा संस्थान द्वारा आयोजित एकदिनी प्रशिक्षण शिविर में मुखिया, वार्ड सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों को विकास योजनाओं की नई तकनीकी कार्य प्रणाली की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक गुरजीत सिंह...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 3 June 2025 09:44 PM
share Share
Follow Us on
इटकी के पंचायत जनप्रतिनिधियों को विकास योजनाओं की तकनीक का मिला प्रशिक्षण

इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रशासन और आशा संस्थान द्वारा आयोजित एकदिनी प्रशिक्षण शिविर में मुखिया, वार्ड सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों को विकास योजनाओं की नई तकनीकी कार्य प्रणाली पर विशेष जानकारी दी गई। प्रशिक्षक गुरजीत सिंह ने विकेन्द्रीकरण के मूल तत्वों के केस स्टडी के माध्यम से 73वें संशोधन और जेपीआरए पेसा, जीपीईसी, जेपीसीसी के अतिरिक्त कई अन्य प्रावधानों से पंचायत जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मुखिया और वार्ड सदस्यों के लिए यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण पहल है जो मुखिया और वार्ड सदस्यों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करता है। प्रशिक्षण में आशा संस्था के परियोजना समन्वयक ललन साहू ने ग्राम पंचायत के महत्व और उनके कामकाज, योजनाओं की नीतियों पर जानकारी देते हुए मुखिया और वार्ड सदस्यों को आम जनता के साथ संवाद स्थापित करना, समस्याओं के प्रति जानकारी के साथ विकास योजनाओं क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा की।

शिविर में बीडीओ प्रवीण कुमार, आशा संस्थान के सचिव अजय जायसवाल, प्रमुख किरण उरांव ने भी सरकार की महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं पर चर्चा करते हुए लोगों को सजगता से लाभ उठाने की बात कही। प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड समन्वयक सनी बाखला, बीपीआरओ रईस मलिक सभी मुखिया, आशा संस्थान और प्रखंड के कई अधिकारी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।