Elderly Woman Seriously Injured in Bike Accident Near City Park बाइक की चपेट में आने से वृद्ध महिला घायल, रेफर, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsElderly Woman Seriously Injured in Bike Accident Near City Park

बाइक की चपेट में आने से वृद्ध महिला घायल, रेफर

शुक्रवार रात सदन पार्क के पास एक बाइक के चपेट में आने से 65 वर्षीय मनोरमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। वह हाट पाड़ा से अपने घर लौट रही थीं। तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें धक्का मार दिया। परिजनों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSat, 14 June 2025 03:56 PM
share Share
Follow Us on
बाइक की चपेट में आने से वृद्ध महिला घायल, रेफर

राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के सदन पार्क के पास शुक्रवार को देर रात बाइक के चपेट में आने से एक वृद्ध महिला बुरी तरह घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नया बाजार निवासी मनोरमा देवी(65) हाट पाड़ा के तरफ से कुछ काम कर अपने घर लौट रही थी। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने धक्का मार दिया। जिससे वृद्ध महिला सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। जिसे परिजनों एवं आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया ।

ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर कुमार सौरव ने बताया कि पटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।