125th Death Anniversary of Bhagwan Birsa Munda Tribute Paid by Officials in Saraikela भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर डीसी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, Saraikela Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela News125th Death Anniversary of Bhagwan Birsa Munda Tribute Paid by Officials in Saraikela

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर डीसी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

सरायकेला में भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल और अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित...

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेलाMon, 9 June 2025 05:22 PM
share Share
Follow Us on
भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर डीसी  ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

सरायकेला।भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल एवं अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से बिरसा चौक एवं समाहरणालय परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी स्वाभिमान, संघर्ष और स्वतंत्रता की अमिट गाथा है। उन्होंने मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में देश की स्वतंत्रता एवं समाज के अधिकारों की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और अदम्य इच्छाशक्ति के कारण ही उन्होंने उस समय के शक्तिशाली सामंतों एवं अंग्रेजी शासन के विरुद्ध ऐतिहासिक उलगुलान का नेतृत्व किया।

उपायुक्त ने सभी से आह्वान किया कि हम भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरणा लें और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक, आत्मनिर्भर एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए संकल्पित हों। इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सत्येंद्र महतो, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) अनिल टुड्डू, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला शशि शेखर सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।