Farmers Awareness Campaign on Crop Rotation and Soil Testing in Simdega विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरुक, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsFarmers Awareness Campaign on Crop Rotation and Soil Testing in Simdega

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरुक

कृषि विज्ञान केंद्र के तहत किसानों को कृषि संकल्प अभियान में जागरूक किया गया। उन्हें फ़सल चक्र, सोयाबीन की खेती, मृदा परीक्षण, और मोटे अनाजों की खेती के बारे में जानकारी दी गई। वैज्ञानिक पंकज कुमार...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाFri, 13 June 2025 12:52 AM
share Share
Follow Us on
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरुक

बानो, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को जागरुक किया गया। गांवों में किसानों को फ़सल चक्र के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि जिले की मिट्टी सोयाबीन की खेती के लिए उपयुक्त है। मृदा परीक्षण की विधि एवं महत्त्व, बीजोपचार की विधि, मोटे अनाजों की खेती जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी जो कि हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही उपयोगी हैं। वैज्ञानिक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जलवायु परिवर्तन को देखते हुए डीएसआर विधि ही खेती के लिए वरदान साबित होगी। किसान इस तरह खेती कर सिंचाई लागत, मजदूरी, समय की बचत कर सकते हैं।

उन्होंने समय के अनुरूप जीवन शैली को बदलने और बदलते हुए जलवायु के अनुरूप खेती मे बदलाव लाने की बात कही। 15 दिनी अभियान में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, प्लांडु से डॉक्टर सदानंद नायक, प्रधान वैज्ञानिक, डॉक्टर मीनू कुमार, वरीय वैज्ञानिक, प्लांडु डॉक्टर पंकज कुमार सिंह, डॉक्टर हिमांशु सिंह, वरीय वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, सिमडेगा, आत्मा, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, एटीएम,बीटीएम एवं कृषकों का सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।