Police Arrest Three Accused in Minor Gang Rape Case सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsPolice Arrest Three Accused in Minor Gang Rape Case

सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों सिरोज लोहरा, कुश लोहरा और सुनील लोहरा को गिरफ्तार किया। सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और घटना में प्रयुक्त बाईक भी जब्त की गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाMon, 16 June 2025 11:37 PM
share Share
Follow Us on
सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार

बानो, प्रतिनिधि। नाबालिग के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी सिरोज लोहरा, कुश लोहरा और सुनील लोहरा को जीतू टोली सिम्हातु से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सोनु कुमार पाठक ने बताया कि तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबुल कर लिया है। साथ ही साथ तीनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाईक भी जब्त किया गया है। विदित है कि रविवार को एक नाबालिग पीडिता ने थाना में आवेदन देकर खुद के साथ तीन युवकों के द्वारा सामुहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज कराया था।

-

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।